भारत, 14 जनवरी 2025:
भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 14 जनवरी 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कि कल के 73,550 रुपये से थोड़ी अधिक है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 80,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल के 80,220 रुपये से बढ़ा है। मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
आज के सोने के दाम (प्रति ग्राम):
- 22 कैरेट सोना: ₹7,356
- 24 कैरेट सोना: ₹8,023
हॉलमार्क प्रमाणन की जानकारी:
हर कैरेट के सोने का हॉलमार्क अलग-अलग होता है, जो उसकी शुद्धता को दर्शाता है। उदाहरण के लिए:
- 24 कैरेट सोने पर 999 अंकित होता है,
- 23 कैरेट पर 958,
- 22 कैरेट पर 916,
- 21 कैरेट पर 875,
- 18 कैरेट पर 750।
हॉलमार्क से सोने की शुद्धता में कोई संदेह नहीं रहता। कैरेट का मतलब होता है सोने के शुद्धता प्रतिशत। जैसे 22 कैरेट सोना 22/24 यानी 91.6% शुद्ध होता है।
सोने-चांदी की कीमत कैसे चेक करें?
गोल्ड और सिल्वर के ताजा भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही समय में आपको एसएमएस के जरिए लेटेस्ट रेट्स की जानकारी मिल जाएगी।
इसके अलावा, आप ibjarates.com पर भी जाकर सुबह और शाम के दामों का अपडेट ले सकते हैं। सही जानकारी के साथ निवेश करें और बाजार की गतिविधियों से हमेशा अपडेट रहें।