अमृतसर, 14 फरवरी:
अमेरिका से 119 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान आज रात श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अमृतसर पर पहुंचने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
यह अमेरिका से भारत लौटने वाली दूसरी निर्वासन (डिपोर्टेशन) उड़ान है, जो अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रहे अमेरिकी प्रशासन के सख्त अभियान के तहत भेजी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इन 119 लोगों में से सबसे अधिक 67 यात्री पंजाब के रहने वाले हैं। इसके बाद हरियाणा के 33, गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से 3, 2, 2 और 2 लोग शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से भी एक-एक व्यक्ति इस उड़ान से वापस लौट रहे हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आव्रजन (इमिग्रेशन) अधिकारी, पुलिस कर्मी और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि लौटने वाले नागरिकों की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मौजूद रहेंगे।
अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि 16 फरवरी को अमेरिका से एक और डिपोर्टेशन फ्लाइट अमृतसर पहुंचने वाली है, जिसमें और अधिक भारतीय नागरिकों को लाया जाएगा।