White Upfrontnes Hindi
Flash Story

    अनिल विज ने फिर साधा निशाना: सीएम सैनी के करीबी की फोटो शेयर कर पूछा – यह रिश्ता क्या कहलाता है?

    अनिल विज ने फिर साधा निशाना: सीएम सैनी के करीबी की फोटो शेयर कर पूछा – यह रिश्ता क्या कहलाता है?

    हरियाणा, 3 फरवरी:

    हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए बड़ा सवाल उठाया। विज ने दावा किया कि आशीष तायल, जो खुद को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का करीबी मित्र बताते हैं, चुनाव के दौरान उनके विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के साथ नजर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तायल अभी भी मुख्यमंत्री के खास हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ विरोध कौन करवा रहा था?

    सरकार पर हमलावर रुख बनाए हुए हैं विज

    अनिल विज बीते चार दिनों से सरकार के खिलाफ मुखर हैं। उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और मीडिया में बयान देकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

    विज का कहना है कि सरकार में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, जिससे वे नाराज हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके आदेशों की अनदेखी हो रही है, जिसे लेकर वे लगातार सीएम सैनी पर निशाना साध रहे हैं।

    अनशन की चेतावनी भी दे चुके हैं विज

    इससे पहले विज ने कहा था कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वह किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरह आमरण अनशन पर बैठ सकते हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया था कि अब वह जनता दरबार के बाद ग्रेवियांस कमेटी की बैठकों में हिस्सा नहीं लेंगे।

    उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि जब से नायब सिंह सैनी ने पद संभाला है, तब से वे ‘उड़नखटोले’ पर ही सवार हैं। विज ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम को जमीन पर आकर जनता की समस्याओं को देखना चाहिए।

    पहले भी हो चुकी है तनातनी

    अनिल विज और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच पहले भी मतभेद सामने आ चुके हैं। जब मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, तब भी दोनों के बीच टकराव की खबरें आई थीं।

    12 मार्च 2024 को जब मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा की और नायब सिंह सैनी को अपनी जिम्मेदारी सौंपने का ऐलान किया, तब विज ने असहमति जताते हुए बैठक से उठकर चले गए थे। इसके बाद सीएम सैनी खुद उन्हें मनाने उनके घर तक गए थे।

    अब एक बार फिर विज के बयानों से सियासी हलचल तेज हो गई है।

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    अग्रिम समाचार के बारे में

    अपफ्रंट न्यूज़ में आपका स्वागत है, समाचार, अंतर्दृष्टि और विश्लेषण के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हमारी अंग्रेजी पत्रिका की विरासत से जन्मे, हम एक गतिशील वेब पोर्टल के रूप में विकसित हुए हैं, जो अपने पाठकों को समय पर, सटीक और आकर्षक सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    हमसे संपर्क करें

    Address: Upfront News Scf 19/6 Sector 27 C Chandigarh

    Phone Number: +91-9417839667

    Email Address: info@upfront.news

    विज्ञापनों के लिए

    आकर्षक दृश्यों और प्रेरक संदेशों से अपने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करें। हमारे विज्ञापन स्थायी प्रभाव छोड़कर जुड़ाव बढ़ाते हैं। प्रभावी ढंग से अपने लक्षित बाज़ार तक पहुँचें और आज अपनी ब्रांड उपस्थिति बढ़ाएँ।